यूपी के जनपद महराजगंज में छठवीं बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद व केंद्र में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्पीकर के समक्ष निम्नलिखित कागजातों को सदन के पटल पर रखा.

ये भी पढ़ें- नितेश हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस के सारे तंत्र फेल, एसपी के सामने हत्या से जुड़ी कई चुनौती

लोक सभा में वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी ने निम्नलिखित कागजातों को सदन के पटल पर रखा इसके अतिरिक्त माननीय मंत्री जी ने अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान की वर्ष, 2020-21 के वार्षिक प्रतिवेदन, वार्षिक लेखाओं से संबंधित लेखापरीक्षा प्रतिवेदन, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, जम्मू कश्मीर व लेह तथा कारगिल जिलों में न्यायालयों को विशेष न्यायालयों के रूप में अभिविहित किए जाने से संबंधित, आयकर सीमा शुल्क, भारतीय मुद्रा, निर्यात विनियम, केन्द्रीय माल और सेवाकर, केन्द्रीय कर, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से संबंधित अधिसूचनाओं को सदन में रखा ।

ये भी पढ़ें- महराजगंज: 5 लाख घरों में तिरंगा लहराना है लक्ष्य, 700 महिलाओं का है कठिन परिश्रम

इसके अतिरिक्त, भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के विभिन्न प्रतिवेदनों को भी सभा पटल पर रखा। अपने सांसद को सदन में देख महराजगंज की जनता प्रफुल्लित नजर आई वहीँ जिले के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की है।

 

You missed

error: Content is protected !!