महराजगंज: देश आज 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद की स्वंय सहायता समूह की महिलाएं दिलों-जान से झंडा बनाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं इस पूरे मामले पर यूपीटीवी समाचार ने महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से बातचीत की।
ये भी पढ़ें- नितेश हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस के सारे तंत्र फेल, एसपी के सामने हत्या से जुड़ी कई चुनौती
मुख्य विकास अधिकारी ने इस बार मनाए जा रहे है स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों पर बताया कि शासन द्वारा जिले के करीब पांच लाख घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य रखा है।
जिसमें स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा करीब दो लाख अस्सी हजार झंडा बना दिया गया है और बनाया भी जा रहा है, शासन द्वारा करीब दो लाख झंडे दिए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- तड़कते-भड़कते सवाल पर डीएम मुस्कुराए और एसपी के मुंह पर ही चौकी इंचार्ज की पीठ थपथपा गए
हर घर तिरंगा अभियान ने करीब सात सौ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ा है और इस बार देशप्रेम की भावना जगाने व देशभक्ति व्यक्त करने का यह सुनहरा अवसर सभी के लिए है. बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने के लिए महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
जिले की महिलाओं द्वारा #देशप्रेम की भावना से #आजादी_का_अमृत_महोत्सव में #हर_घर_तिरंगा कार्यक्रम हेतु 63 #SHG द्वारा #राष्ट्रीय_ध्वज का निर्माण किया जा रहा हैं। #vocal_for_local से #महिला_स्वावलंबन की ओर @DmMaharajganj @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UpRuralDev @apcuttarpradesh pic.twitter.com/IKcw3zNyPi
— CDO Maharajganj (@CdoMaharajganj) July 26, 2022
तिरंगा फहराते समय इस बात का रखें खास ध्यान
अगर आपके मन में भी तिरंगा फहराने के लिए उचित जगह को तलाशने में कंफ्यूजन हो रही हैं तो यहां आपकी सभी तरह की कंफ्यूजन दूर हो जाएगी. दरअसल, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने वाले लोगों को उन जगहों के बारे में अहम जानकारी दी है, जहां आप तिरंगा फहरा सकते हैं. चूंकि, हमारा तिरंगा, हमारा राष्ट्रीय ध्वज है. लिहाजा, तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए. इसलिए हमें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि हमारा तिरंगा सही तरीके से और सही जगह पर फहरता रहे.
