महराजगंज: जिले में आज एक ऐसा मामला हुआ जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया, एक 50 वर्ष के अधेड़ ने मासूम सी 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
महराजगंज सोशल मीडिया सेल ने बताया कि थाना सोनौली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 114/22 धारा 376 आईपीसी व 5/6 pocso act, पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- नितेश हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस के सारे तंत्र फेल, एसपी के सामने हत्या से जुड़ी कई चुनौती
मामला सौनौली थाना क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ एक मस्जिद स्थित है वहीं उस नाबालिग के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया. पीड़ित परिवार के तहरीर पर उक्त थाना पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- तिरंगे से जुड़े आपके हर सवाल के जवाब यहाँ हैं, आपको अपने घर तिरंगा कैसे फहराना है यह भी जानें
सौनौली क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों ही एक ही धर्म समुदाय से है और तहरीर मिली है जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
