सदर थाना क्षेत्र के सिसवनियाँ में ग्यारह दिन पहले इस गाँव के बगीचे में नितेश का शव पेड़ से लटकता मिला था. इसके बाद पूरे क्षेत्र में इस रहस्यमयी मौत को लेकर सनसनी फैल गई थी.
नितेश गुप्ता चौक थाना क्षेत्र के ग्राम दरहटा टोला लालपुर का रहने वाला था, जुलाई माह के 28 तारीख को नितेश का शव सिसवनियाँ के बगीचे में एक पेड़ से लटकती मिली थी. इसके बाद अगले ही दिन पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया था.
ये भी पढ़ें- तिरंगे से जुड़े आपके हर सवाल के जवाब यहाँ हैं, आपको अपने घर तिरंगा कैसे फहराना है यह भी जानें
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा नितेश के परिवार को पहले एसपी से मिलने नहीं दिया गया. पीड़ित परिवार से सदर क्षेत्राधिकारी ने एसपी कार्यालय के बाहर आकर मुलाकात किया और उनसे प्रार्थना पत्र लिया. सीओ ने पहले इन पीड़ितों को मीठी चुपड़ी बातों से जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कह कर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
ये भी पढ़ें- तड़कते-भड़कते सवाल पर डीएम मुस्कुराए और एसपी के मुंह पर ही चौकी इंचार्ज की पीठ थपथपा गए
थोड़ी देर बाद ही एसपी कार्यालय में बैठे एसपी डॉ कौस्तुभ ने इन सभी पीड़ितों को अंदर बुला लिया और इनके दुखों को कम करने का प्रयास किया और सम्बंधित अधिकारियों को जल्द जाँच पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी.
जिले में इस समय तीन मुख्य मामलों पर पुलिस काम कर रही है (आईटीएम -आदित्य हत्याकांड, नितेश हत्याकांड, झाड़ फुक करने वाले की हत्या) लेकिन पुलिस के तंत्र जैसे एसओजी, स्वाट, सर्विसलान्स और ख़ुफ़िया विभाग यह सभी निष्क्रिय नजर आ रहे हैं.
