- सिसवा में सपा का PDA जन संवाद, 2027 के लिए बूथ मजबूत करने का आह्वान
महराजगंज/सिसवा: 317-सिसवा विधानसभा के बढ़या टोला, गेठियहवा में समाजवादी पार्टी का पीडीए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव और विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारियों से पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने राजभर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रमुख मिठौरा रामनिवास यादव ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलार राजभर का माला पहनाकर स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और समाजवादी विचारधारा के समर्थक मौजूद रहे। अंत में रामनिवास यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
