प्रदेश कार्यसमिति-2026 में महराजगंज के पांच नेताओं को स्थान, जिले में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति-2026 में महराजगंज जनपद के वरिष्ठ नेता *धीरेन्द्र सिंह धीरू* को सदस्य नामित किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री *पंकज चौधरी* की संस्तुति पर यह मनोनयन हुआ है। धीरू सिंह के साथ ही जिले से वेद प्रकाश शुक्ला, समीर त्रिपाठी, अरुण शुक्ला और जनार्दन गुप्ता को भी प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है।

भाजपा द्वारा सोमवार को जारी सूची के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति में कुल 548 सदस्य, 30 स्थायी आमंत्रित और 134 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित है, जिसमें संगठनात्मक विषयों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा।

वहीं धीरेन्द्र सिंह धीरू के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।

1Shares

You missed

error: Content is protected !!