महराजगंज: सिसवाँ की चौकी लम्बे समय से खंडहर में तब्दील थी यह बात जग जाहिर है. अंग्रेजों के जमाने का बना यह भवन अब खंडहर बन चुका है और इसी में सिसवाँ नगर की चौकी है जहाँ घास फूस, जंगल झाड़ी उग आई थी.

ये भी पढ़ें- महराजगंज सेना के जवानों की गरज से दहलेगा दुश्मन का सीना, बाघा बार्डर की तर्ज पर मनेगा स्वतन्त्रता दिवस

चौकी परिसर में आने वाले लोगों को बैठने के लिए उचित स्थान तक नहीं मिल पाता था, यहाँ तैनात चौकी प्रभारी और जवान भी किसी तरह अपना दिन काटते थे. जंगल झाड़ी उग आने से यहाँ कई बार जहरीले सांप पकड़े गए थे जिनमें से एक अजगर भी पकड़ा जा चुका है.

 

आज सिसवाँ में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया इनकी उड़ान दस्ता अचानक सिसवाँ चौकी पहुँची. यहाँ तैनात सिसवाँ चौकी इंचार्ज नीरज राय इन अधिकारियों को अपना चौकी निरीक्षण कराया जिसके बाद डीएम ने पत्रकारों के तड़कते भड़कते सवालों का मुस्कुराते हुए जवाब दिए कि नीरज राय ने बहुत बढ़िया काम किया है और मैंने इनकी तारीफ पुलिस अधीक्षक से भी की है, चौकी में कुछ और सुधार करने हैं उसके लिए हमनें तत्काल स्टीमेट बनाने के लिए आदेश कर दिया है.

ये भी पढ़ें- कैसा रहा महराजगंज पुलिस की कार्य प्रणाली व जनता के प्रति व्यवहार? यहां क्लिक कर दें अपनी राय

सिसवाँ चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में चौकी को सुंदर स्वच्छ बनाने का काम किया जा रहा है और हमारा प्रयास है कि हम इसे आदर्श चौकी का दर्जा दिला पाए.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!