कुशीनगर : खड्डा तहशील क्षेत्र के ग्रामसभा गुलरिहा में ब्रह्म जी के स्थान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी. जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अखण्ड हरीकृतन का हुआ आयोजन साथ ही झांकी में झूम उठे ग्रामसभा के लोग.

ये भी पढ़ें- महराजगंज: गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, कुछ इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर धूमधाम से जगह-जगह कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही थी. लोग हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे थे. ऐसे में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर खड्डा तहशील के गुलरिहा ग्रामसभा में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया. इस अवसर पर ग्रामसभा में अखण्ड हरीकृतन का आयोजन किया गया साथ ही झांकी निकाली गई. झांकी में सभी ग्रामीण झूमते हुए नजर आये. कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. मुख्य यजमान भगवती शरण मिश्र द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया गया.

ये भी पढ़ें-Maharajganj: जिले में हुई इन तीन हत्याकांड का खुलासा करने में अब तक नाकाम रही पुलिस , क्या अब CBI करेगी जाँच?
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमन मिश्रा ने किया साथ ही मनीष पांडेय , पिंटू मिश्र ,अंकित मिश्र , रोहित मिश्र , सोनू पांडेय , अतुल तिवारी , शत्रुघ्न , अखिलेश , सुनील , राजबृंद , सुनील चौधरी , अनूप तिवारी , समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहें.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!