महराजगंज में दोपहिया वाहनों की बिक्री करने वाले एसके मोटर्स हमेशा ही विवादों में रहा है. कभी ग्राहकों से धोखाधड़ी ओवरचार्जिंग मारपीट तो कभी अपने ही बिजनेस पार्टनर्स से फ्राड करने वाले एजेंसी संचालकों परमजीत सिंह कुलवंत सिंह और बेटे प्रभजोत सिंह के पाप का घड़ा भर गया और आज फुट गया.

हाल ही में महराजगंज स्थित शोरूम के एक कर्मचारी दिनेश कन्नौजिया के साथ परमजीत सिंह और प्रभजोत सिंह ने मारपीट की गालीगलौज किया और एजेंसी से धक्के मारकर बाहर कर दिया. ये कर्मचारी यहाँ मालिकों की 14 वर्ष से जी हुजूरी और अन्याय को सहता आया.

बीते दिनों 03 अगस्त को बजाज एजेंसी संचालकों ने दिनेश को बंद कमरे में मारा पीटा और उसे धमकियां भी दिया. उसी दिन से पीड़ित शिकायत लेकर थानों के चक्कर काटता रहा.

थाने की पुलिस एजेंसी मालिको के प्रभाव में कार्यवाही करने से बचती रही, जाँच के दौरान एजेंसी संचालकों ने सीसीटीवी फुटेज को भी डिलीट कर दिया जिसकी रिकवरी के नाम पर कोतवाली पुलिस पीड़ित को भटकाती रही.

 

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के टेबल पर पहुंचा मामला तो मिला न्याय

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पीड़ित की बात सुनते ही कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.

घटना के 15 दिनों बाद पुलिस ने BNS115, 352, 351 की धाराओं में एजेंसी संचालक परमजीत सिंह और प्रभजोत सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया.

ग्राहकों को थाने में देख लेने की देता था धमकी

एक वायरल वीडियो में यही चाचा भतीजा (परमजीत सिंह और प्रभजोत सिंह) ने पीड़ित ग्राहकों को थाने में देख लेने की धमकी देता नजर आया था.

अपनी कूबत भर की क्षमता झोंक दी पानी की तरह रुपया बहाया

लखनऊ में बैठे एक आका और नौतनवा के चंद बुझे हुए लौ वाले राजनेताओं के संरक्षण में जाकर चाचा भतीजों ने खूब रुपया बहाया और ग्राहकों से धोखाधड़ी मामलें को दबाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, एक लीक हुई डायरी के साक्ष्यों को भी पुलिस झुठलाने लगी थी लेकिन मनबढ़ों का आतंक उनके सिर चढ़कर बोलने लगा था और वही गलतफहमी ने इन ढीठ ठगों को दबंगई करने की परमिशन दे डाली और उसका परिणाम पुलिस की जीडी में दर्ज मुकदमें में है.

अंदाज यह लगाया जा रहा है कि निष्पक्ष जांच यानी विवेचना हुई तो इन्हें ज्यादा दिन बाहर नहीं रहना होगा क्योंकि इनपर दलित से मारपीट और गालीगलौज मामलें में धारा बढ़ोतरी करके जेल जाना तय ही है.

4Shares
error: Content is protected !!