महराजगंज: सड़कों पर यातायात नियमों का पालन और यातायात सुरक्षा बनाने की मुहिम में जुटी महराजगंज की ट्रैफिक पुलिस आज बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तमाम कारणों से लोगों के धड़ाधड़ चालान किए.

संवाददाता: किशन गुप्ता  यातायात पुलिस ने आज महराजगंज में अलग अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट पहनने लोगों के चालान काटे गए, उसी क्रम में कई ऐसी चार पहिया वाहनों का भी चालान हुआ जिसमें काली फिल्में लगाई गई थी. पहले उन वाहनों के शीशे से फिल्में उतारी गई ठीक उसी प्रकार जैसे “दुःशासन द्रौपदी का चीरहरण” हो रहा हो.

ये भी पढ़ें- महराजगंज: पुलिस के सामने चौथी हत्याकांड की चुनौती! अब ग्राउंड पर उतरे एसपी

जिला मुख्यालय से लेकर इन्हीं सड़को पर एक बोलेरो दिन में सैकड़ो बार ऐसी ही काली फ़िल्म के साथ फर्राटा भरती है लेकिन क्या मजाल इन दुःशासन के कौरवों का कि इन्हें हाथ देकर इनका चीरहरण कर दे. ऐसा सोचा भी तो हो न हो अगले दिन कालापानी की सजा दे दी जाए, जिले के पूरब की छोर पर स्थित सोहगीबरवा भेज दिया जाए या फिर ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण धनेवा स्थित पुलिस लाइन में मौज काटने भेज दिया जाए. क्योंकि इस बोलेरो से सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम साहब चलते है और दूसरी लग्जरी गाड़ी है स्कार्पियो जिससे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी चलते हैं. इन दोनों बड़े अधिकारियों के वाहनों पर ब्लैक फ़िल्म है जिसे यातायात पुलिस और आरटीओ दोनों नजरअंदाज करते हैं.

ये भी पढ़ें- Maharajganj: पुलिस पर हमला करने वाले-पुलिस के एक्शन से दहशत में, रोने गिड़गिड़ाने पहुँचे एसपी कार्यालय

इस मामले पर हमनें एआरटीओ आर सी भारतीय से बात किया तो उन्होंने बताया कि हमारी टीम अभियान चलाकर ऐसी गाड़ियों की चालान काटती है और शीशे से ब्लैक फ़िल्म निकालते हैं, हमारा अनुरोध है कि जिन भी लोगों ने ब्लैक फ़िल्म लगाया है उन्हें हटवा देना चाहिए चाहे वो राजनीतिक हो या अधिकारी या पत्रकार.

 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!