cm yogi adityanath

उत्तर-प्रदेश: आजादी का अमृत महोत्सव के बीच यूपी के 75 बस स्टैंडों को नई पहचान मिलने जा रही है। इन बस स्टैंडों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर किये जाने की तैयारी है. इसके अलावा प्रदेश की 75 बसों को भी स्वतंत्रता समर के योद्धाओं के नाम पर नई पहचान दी जाएगी।

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप में मनाने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने अपने जिलों के स्वतंत्रता संग्राम शहीदों के परिजनों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों एवं अन्य राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कारों से सम्मानित महानुभावों को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें- महराजगंज: 5 लाख घरों में तिरंगा लहराना है लक्ष्य, 700 महिलाओं का है कठिन परिश्रम

इसी बीच बस स्टैंडों के साथ-साथ 75 बसों का भी नाम बदला जाएगा। सीएम के निर्देश के बाद अब यूपी रोडवेज की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का प्रेजेंटेशन देखा.

 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!