कोतवाली में गेंदा भैया बनना महंगा पड़ गया,पुलिस के सामने ही पट्टधारी को धमका रहे थे गांव के दबंग

महराजगंज ( Uptv ): जिले के रामपुर बुजुर्ग गांव में मछली मारने के विवाद में पुलिस ने 04 लोगो को जेल भेज दिया। पट्टाधारी को धमकाने का था आरोप।

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति ने सवार्धिक बोली लगाकर पट्टे पर तालाब लिया, लेकिन गांव के कुछ मनबढ़ दबंगो को यह बात नागवार गुजरी और वो पट्टाधारी को मछली मारने से मना करने लगे।

जिसको लेकर पीड़ित ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया था, पत्र के मुताबिक पुलिस दोनो पक्षो को बुलाकर मामले का हल निकाल ही रही थी, कि गांव के दबंगो ने पुलिस के सामने ही पट्टाधारी को धमकी देना शुरू कर दिए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षो को जेल भेज दिया।

इस पूरे प्रकरण में कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिह ने बताया कि रामपुर बुजुर्ग गांव के दो पक्षो में मछली मारने को लेकर विवाद था इनमें से एक पक्ष जिसके नाम से तालाब का पट्टा था, उसने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग मछली नही मारने दे रहे है।

दोनो पक्षो को थाने पर बुलाया गया था और दूसरे पक्ष का कहना था कि तालाब लेने में कुछ पैसे का सहयोग वो भी किये थे। ऐसे में बातचित के दौरान दोनों पक्षो में गहमा – गहमी होने लगी, मामले मे 04 लोगो को शांति व्यवस्था में पाबंद करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!