महराजगंज ( Uptv ): जनपदीय पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े और संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने 5 शातिर साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जनपद के गांव – गांव जाकर मोबाइल फ़ोन इक्क्ठा कर रहे थे।
SP ने बताया कि यह गिरोह बेहद चालाक तरीके से काम करता था। आरोपी गांव-गांव घूमकर लोगों को कंबल और बर्तन देकर, लोगो के पुराने मोबाइल फोन इकट्ठा करते थे। इसके बाद इन मोबाइल फोनों को कोलकाता भेजा जाता था, जहां इनके मदरबोर्ड में मौजूद IMEI नंबर का इस्तेमाल कर साइबर ठगी – जैसे OTP फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉलिंग – को अंजाम दिया जाता था।
पुलिस के मुताबिक, यह एक अंतरराज्यीय संगठित साइबर क्राइम नेटवर्क है, जो अपराधियों को तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराता था। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस अपराध में सक्रिय थे।
SP शक्ति मोहन अवस्थी ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 318 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 110 मोबाइल मदरबोर्ड, फर्जी बिल, नकदी और 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद मोबाइलों के IMEI और डेटा का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है।
SP ने साफ कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी हालत में ऐसे गिरोहों को बख्शा नहीं जाएगा।
साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुराने मोबाइल फोन बेचते समय सावधानी बरतें और केवल अधिकृत व विश्वसनीय माध्यमों का ही इस्तेमाल करें।
महराजगंज पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है।
1- विकेश कुमार पुत्र राजेश्वर साहनी, निवासी लक्ष्मीपुर नया टोला, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 25 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।
2- रमाकांत साहनी पुत्र डोढा साहनी, निवासी रोशनपुर सपहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 40 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।
3- बृजबिहारी पुत्र तिलक साहनी, निवासी अजगरवा, थाना बंजरिया, जिला मोतिहारी, बिहार (उम्र करीब 37 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।
4- मुन्ना कुमार पुत्र रामेश्वर साहनी, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर नया टोला, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 23 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– इण्टरमीडिएट ।
5- रामदरश पुत्र किशोर साहनी, निवासी रोशनपुर सपहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 35 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।
साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
1 निरीक्षक सजनू कुमार यादव ( प्रभारी साइबर थाना)
2 थानाध्यक्षक अभिषेक सिंह( थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा)
3 चौकी प्रभारी परतावल उ०नि० अमित कुमार सिंह
4 उ०नि० अक्षय कुमार सिंह (थाना श्यामदेउरवां)
5 उ०नि० अमित यादव (साइबर क्राइम थाना)
6 हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल कुमार यादव (साइबर क्राइम थाना)
7 कांस्टेबल उमेश यादव (साइबर क्राइम थाना)
8 कांस्टेबल संतोष शर्मा (साइबर क्राइम थाना)
9 कांस्टेबल प्रमोद यादव (थाना श्यामदेउरवां)
वहीं शक्ति मोहन अवस्थी ने इस सफलता पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।
