महराजगंज ( Uptv ): पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने श्यामदेउरवा व पनियरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर बनाए रखने हेतु श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष और कर्मचारियों को निर्देश दिया।

SP ने अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।

SP ने श्यामदेउरवा और पनियरा थाने के कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी, और प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विशेष रूप से, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

SP ने आगे कहा कि थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

0Shares
error: Content is protected !!