महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर वार्ड, डायलिसिस वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ईएनटी वार्ड तथा शिशु एवं बाल रोग वार्ड का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर मरीज़ो का जाना हाल, ड्रेस कोड व आईडी पहनकर कार्य करने का दिया सख्त निर्देश

डायलिसिस कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 ए.के. द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में कुल 08 मरीज भर्ती हैं। इस पर जिलाधिकारी ने डायलिसिस सेवा प्रदान कर रही एजेंसी के कर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड एवं पहचान पत्र (आईडी) के साथ ही कार्य करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि बिना आईडी के कोई भी कर्मचारी वार्ड में उपस्थित न रहे।

हिट वेव से बचाव हेतु मरीज़ो के लिए करें पुख्ता इंतेजाम – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अस्पताल परिसर में कूलिंग सेंटर को तत्काल प्रभाव से सक्रिय करने के निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हिट वेव से बचाव हेतु मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साफ़ – सफाई पर बीफ़रे जिलाधिकारी , अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने तथा मरीजों के बिस्तरों पर चद्दरों के गंदे होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

 

मरीज़ो से संवाद कर जिलाधिकारी ने लिया जायजा, जाना हाल

 ऐसे मे जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली, जिस पर अधिकांश मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पताल के समस्त कर्मचारी एवं चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

24 घण्टे मरीज़ो के सेवा के लिए तैनात रहेंगे डॉक्टर व योग्य स्टाफ़ – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे एक चिकित्सक एवं आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अस्पताल परिसर में बाहरी तत्वों ( दलालों ) के आवाजाही व कार्यशैली पर रोक लगाने के निर्देश

साथ ही अस्पताल परिसर में बाहरी तत्वों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!