महराजगंज ( Uptv ) : जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यभार ग्रहण करने के महज चंद दिनों में पुलिस कर्मियों की क्लास लगाना शुरू कर दिया है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक की टेस्ट में फेल होने वालो की कतार में पहले नंबर पर है ठूठीबारी थानाध्यक्ष. एसपी के कड़े रुख ने छीनी थानेदार की कुर्सी! सस्पेंशन की गाज गिरते ही थानाध्यक्ष को अपनी थानेदारी और नौकरी, दोनों से हाथ धोना पड़ा.
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त तेवर के आगे ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को अपना विकेट खोना पड़ा. एसपी के इस निलंबन से जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है.
यह कार्यवाई ठूठीबारी थानाध्यक्ष के द्वारा घटना के तथ्य छिपाने व उच्चाधिकारियों को समय से सूचना न देने के आरोप में हुई है.
आम चर्चाओं की बात करें तो NDPS एक्ट में बिना उच्चाधिकारियों को सूचित किये कार्यवाई करने के कारण थानाध्यक्ष पर कार्यवाई की बात सामने आ रही है हालांकि इन चर्चाओं का कोई आधिकारिक पुष्टि नही है.
एसपी का सख्त तेवर व तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को निलंबित होता देख, जनपद के बाकी थानेदारों व पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है.
उक्त कार्यवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही व निरंकुशता बर्दास्त नही की जाएगी – एसपी शक्ति मोहन अवस्थी
