महराजगंज: परतावल में निजी क्लिनिक के डॉक्टर की लापरवाही से 11 माह की मासूम बच्ची के मौत के मामले में पुलिस आरोपी डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कर आगामी करवाई में जुट गई है.
ये भी पढ़ें : डॉक्टर की लापरवाही से छीन गई एक मासूम की किलकारी, परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल
जानकारी के मुताबिक़ मऊ जनपद के मधुवन थानाक्षेत्र के ग्रामसभा परासी नरहरपुर निवासी प्रदीप पुत्र महेंद्र प्रसाद एक फाइनेंस कंपनी में कार्य कर अपना जीवनयापन करते है. तहरीर के मुताबिक़ बीते माह 26 मार्च को 11 माह की मासूम का तबियत खराब होने के कारण परतावल बाज़ार में स्थित सिंह क्लिनिक के डॉक्टर संजय सिंह ( बाल एवं शिशु रोग ) के यहां दवा इलाज़ कराया गया.
वही बीते दिन 1 अप्रैल को मासूम बच्ची का पुनः तबियत खराब हो गई जिसपर परिजन बच्ची को सिंह क्लिनिक पर इलाज कराने पहुँचे. आरोप है कि सिंह क्लिनिक के डॉक्टर संजय सिंह ने मासूम बच्ची का लापरवाही पूर्वक इलाज़ करते हुए बच्ची को सोने का हवाला दिया. काफ़ी समय बाद बच्ची को नींद से जगाने का प्रयास किया किंतु बच्ची जगी नही.

परिजन सिंह क्लिनिक के डॉक्टर संजय सिंह पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए न्याय की मांग करने लगे.
सूत्रों की माने तो क्लिनिक के डॉक्टर संजय सिंह क्षेत्र में स्वयं को बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ बताते हुए मासूमों के जान के साथ लंबे समय से खिलवाड़ कर रहे है और क्लिनिक के बोर्ड पर भी बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ अंकित किया गया है.
इस संदर्भ में प्रभारी CMO नवनाथ प्रसाद व प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया किँतु दोनों अधिकारियों से संपर्क नही हो पाया.
