Maharajganj : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 15 स्थित एक निजी क्लिनिक में बुधवार शाम करीब 4 बजे 11 महीने की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग करने लगे।

 

मृतक मासूम बच्ची की पहचान अनन्या पुत्री प्रदीप, निवासी परासी नरहल थाना मधुबन जिला मऊ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक़ बच्ची के पिता एक निजी संस्था ‘स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस’ में कार्यरत हैं। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे बुधवार सुबह करीब 11 बजे उक्त निजी क्लिनिक पर इलाज के लिए लाया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर संजय कुमार सिंह स्वयं को शिशु एवं बल रोग विशेषज्ञ बताते है और अपने बोर्ड पर भी यही अंकित किए हुए है।

इसी भरोसे से बच्ची का इलाज उक्त डॉक्टर के यहां कराया जा रहा था। ईलाज के क्रम में मासूम बच्ची को क्लिनिक पर भांप दिया गया। इसी दौरान अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

CMO कार्यालय से खुलेआम वितरित होता है झोलाछापो को लाइसेंस

बड़ी बात यह है कि CMO कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी बिना गहन जाँच पड़ताल के खुलकर झोलाछापो को मौत का खेल खेलने का लाइसेंस बाटते है और फिर झोलाछापो के द्वारा आमजनमानस की बलि देने के बाद चंद दिनों के लिए कार्यवाई करते है और फिर पुनः मौत का खेल खेलने के लिए नए नामो से लाइंसेंस वितरित कर देते है।

You missed

error: Content is protected !!