महराजगंज के एसके मोटर्स “बजाज” के मालिकों की ठगी के पर्दाफाश के बाद भी कानूनी कार्यवाही नहीं होने से मामला संदेहास्पद बनता जा रहा है, वहीं बजाज कम्पनी की ओर से धड़ाधड़ नोटिस जारी करके एजेंसी मालिकों को चेतावनी जारी हो रही है.
फ्राडो के सरदार परमजीत सिंह कुलवंत सिंह और प्रभजोत सिंह इन तीनों ठगों के खिलाफ पुलिस जाँच कर रही है, रोज इनके एजेंसियों पर बुलावा भेज रही है लेकिन इन ठगों के पास ठगी के अलावा अपने आप को साफ सुथरा साबित करने का कोई भी साक्ष्य नहीं होने से फरारी काटे हुए हैं.
इस ठगी के भंडाफोड़ होने के बाद से ही कांग्रेसी नेता गोविंद मिश्रा ने भी महराजगंज के लोगों का साथ देने का वचन लेकर साक्ष्य संकलन और जमीनी स्तर पर ठगी के शिकार हुए लोगों से मिल रहे हैं.
इन्होंने अपनी एक टीम बनाकर ठगों के ठगी के 100 से ज्यादा साक्ष्य इकट्ठा करने का लक्ष्य बनाया है. इन्होंने अपनी रणनीति साझा करते हुए बताया कि हम महराजगंज के सभी ब्लॉक, तहसील और जिले तक कैम्प लगाकर जनता को जागरूक करेंगे और इस मुहिम में लोगों के दस्तावेजों का मिलान करके सभी को ठगों के खिलाफ एकजुट करेंगे.
अप्रैल- मई और जून : इन तीन माह में 100 के ज्यादा ग्राहकों के दस्तावेजों के साथ जिले के अधिकारियों सहित सभी प्रमुख नेताओं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर ठगों को जेल भेजवाने का काम करेंगे.
