महराजगंज के एसके मोटर्स “बजाज” दोपहिया वाहनों के एजेंसी मालिक सरदार कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह और लाडला प्रभजोत सिंह ग्राहकों से ठगी के भंडाफोड़ के बाद फरार हैं.

पुलिस की 7 दिनों के आग्रह और निमंत्रण भेजे जाने के बाद मंगलवार को थाने आया था ठगों का यह गिरोह, अगले दिन की तारीख लेकर फिर फरार हो गए, एजेंसी मालिको को रोज ढूढने जा रहे ग्राहक और पुलिस.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को थाने में करीब 6 घण्टे बैठने के बाद लाडले को थाने में ग्राहकों की बहसबाज़ी रास नहीं आई और वह सबकुछ अपने बुजुर्ग बाप और चाचा पर थोपकर फरार हो गया है.

वहीं शिकायकर्ता रोज थाने जाकर दूसरे पक्ष का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ठगों का यह गिरोह चाचा भतीजा और बाप थाने जाने से सहमे नजर आ रहे हैं.

अब रोज ही नए नए शिकायतकर्ताओं के आने से थानेदार ने भी ठगों की पूरी पाठ का अध्ययन कर लिया है. शिकायकर्ता से एजेंसी में मारपीट गाली गलौज और धमकी सहित ठगी करने के मामले में पुनः पीड़ितों को मुकदमा दर्ज करने की आश्वासन दी गई है.

0Shares
error: Content is protected !!