UptvSamachar
महराजगंज : यूपी में 27 IPS अफसरों के तबादले की सूची में महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना भी शामिल थे. मार्च 2023 में महराजगंज जनपद के बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में बागडौर सम्भालने वाले एसपी सोमेंद्र मीना के नेतृव में जिले की कानून व्यवस्था चाक चौबंद रही. जनता से सीधा संवाद कर एसपी ने गांव गांव के पीड़ितों तक न्याय पहुचाई इसके साथ ही लगातार थानाओँ का औचक निरीक्षण कर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ बनाए रखा. एसपी सोमेंद्र मीना के नेतृव में जनपद सूबे में प्रथम नंबर की पारी करीब 09 बार खेल चुका है.

वही जनपद में शानदार पारी खेलने के बाद एसपी सोमेंद्र मीना अब रामपुर जिले की बैटिंग करने को तैयार है.
देर शाम जनपद के नवागत एसपी ने संभाला कार्यभार
नोएडा सेंट्रल डीसीपी रहे शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार देर शाम महराजगंज जनपद के धनेवा धनेई स्थित डाक बंगले में पहुँच अपना कार्यभार संभाला. इस दौरान एएसपी, सीओ समेत विभागीय अधिकारियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ नवागत एसपी का स्वागत किया.

84 किलोमीटर खुली सीमा दे सकती है चुनौती
भारत और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा महराजगंज अपनी 84 किलोमीटर की खुली सीमा सांझा करता है. ऐसे में तस्करों व घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करना नवागत पुलिस अधीक्षक के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
कार्यभार संभालने के बाद थानाओँ के निरीक्षण से परखेंगे थानेदारों का कौशल
विश्वनीय सूत्रों की माने तो नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी बेहद ही तेज तर्रार व डैशिंग आईपीएस है. एसपी स्वयं द्वारा रचित परीक्षा के बाद ही कौशल देख थानेदारो को थानेदारी सौंपते है.
पंचायत व विधानसभा चुनाव होगी चुनती
2019 बैच के आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज की कमान संभाल चुके है. उनके सामने आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के साथ जनसुनवाई की उपलब्धियों को बरकरार रखने की भी बड़ी चुनौती हैं.
