जनपद बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पेंपल से 24 जुलाई को लापता हुए युवक का कंकाल शनिवार को बरामद हुआ। कंकाल तीन हिस्सों में बंटा था। लापता होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें- ये शातिर अपराधी कुछ ऐसे देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम, पुलिस ने किया भंडाफोड़

पुलिस दिल्ली में युवक की लोकेशन बताती रही। शनिवार को शव मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा दिया। पत्थरबाजी कर गाड़ियां तोड़ी और एसओ का सिर फोड़ दिया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार देगी हजारों रुपए इनाम और सर्टिफिकेट, “काम बड़ा आसान” पढ़िए क्या करना होगा

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर शांति कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!