maharajganj sp

महराजगंज: जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की शव संदिग्थ अवस्था में मिला है। वहीं इस घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के अनुसार मृतक मुस्तकिम (उम्र करीब 45 वर्ष ) गांव के बाहर झाड़-फूंक व पूजा-पाठ का काम किया करते थे, जहां उन्हें मृत अवस्था में पाया गया है। आज सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। घटना कि सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुचंकर जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- ये शातिर अपराधी कुछ ऐसे देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम, पुलिस ने किया भंडाफोड़

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखा जाए तो मृत व्यक्ति के पीठ पर चोट के निशान है। अभियोग पंजिकृत कर ली गई है। इस घटना की अनावरण के लिए टीम जांच व छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!