महराजगंज: सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शुक्रवार की सुबह घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में समुचित तरीक़े से साफ-सफाई न देख कर्मियों की फटकार लगाई.

 

विधायक ने निरीक्षण के दौरान दवा भंडारण, मरीजों की स्थिति, डॉक्टरों की उपस्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने केंद्र प्रभारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए.

विधायक ने चिकित्सकों और स्टाफ को नियमित रूप से उपस्थित रहने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की सलाह दी साथ ही कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसका लाभ आमजन तक पहुँचना चाहिए.

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मरीजों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. कुछ मरीजों ने दवाओं की कमी और लंबी प्रतीक्षा समय की शिकायत की, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह, डीसीएफ चेयरमैन अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!