जिला अस्पताल परिसर से मरीजों को बरगलाकर निजी हॉस्पिटल पहुचाने के आरोप में दलालों पर कार्यवाई करने के लिए डीएम ने CMO को लिखा पत्र
महराजगंज: जिला अस्पताल को बदनाम कर प्रसूति महिलाओं समेत जिला अस्पताल के मरीजो को बरगलाकर निजी हॉस्पिटल में पहुचाने के आरोप की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच करने का निर्देश दिया है.
डीएम के पत्र के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है, जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि पत्र में अंकित गोल्ड अस्पताल एवं जनता अस्पताल के अलावा भी जिन अस्पतालों के दलालो कि भूमिका संदिग्ध मिलती है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए.
गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी जिला अस्पताल परिसर में आरोग्य हॉस्पिटल और नोवा अस्पताल के दलालों के बीच मारपीट के बाद डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था लेकिन इस बार आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों से जुड़े लोगों की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है.
मरीजो को लेकर दलालों में होता रहता है गैंगवार
विगत दिनों आरोग्य हॉस्पिटल और नोवा अस्पताल के दलालो के बीच मारपीट के बाद मामला थाने पहुचा था डीएम ने मामले की जांच भी की थी ऐसा नही है कि वह सिर्फ एक मामला था, उसके पूर्व भी आरोग्य हॉस्पिटल के दलालो और जनता हॉस्पिटल के दलालों के बीच मारपीट हुआ था मामले में SC/ST Act कार्यवाही भी हुई थी.
इन अस्पतालो और दलालों की भूमिका की भी होगी जांच,पहले भी उठ चुके हैं सवाल
आरोग्य हॉस्पिटल, गोल्ड हॉस्पिटल, जनता हॉस्पिटल, नोवा हॉस्पिटल, सावित्री हॉस्पिटल समेत आधा दर्जन हॉस्पिटल पर हमेशा से आरोप लगते रहे हैं कि इनके अस्पताल के दलाल जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के परिसर में घूमकर मरीजो को बरगलाकर निजी हॉस्पिटल में पहुचाते है.
इन दलालों के खिलाफ डीएम को मिली है शिकायत
सूत्रों के मुताबिक गोल्ड अस्पताल के इन दलालो पर कार्यवाई की लटकी तलवार:
1. सत्येंद्र मधुकर
2. मधुकर
3. अज्ञात
सूत्रों के मुताबिक आरोग्य के इन दलालो पर कार्यवाई की लटकी तलवार:
1. सोनू कन्नौजिया
2. अज्ञात
सूत्रों के मुताबिक सावित्री अस्पताल के इन दलालो पर कार्यवाई की लटकी तलवार:
1. कार्तिके मिश्रा
2. सुदेश जायसवाल ( जूनियर )
3. अनिल गुप्ता ( निदान मेडिकल स्टोर )
4. अज्ञात
सूत्रों के मुताबिक जनता अस्पताल के इन दलालो पर कार्यवाई की लटकी तलवार:
1. रामचन्द्र मौर्या
2. सिकन्दर गौड़
3. रामचन्द्र
4. छोटेलाल कुशवाहा
सूत्रों के मुताबिक नोवा अस्पताल के इन दलालो पर कार्यवाई की लटकी तलवार:
1. आलोक पटेल
2. सुजीत गौड़
इन अस्पतालों से जुड़े तमाम दलालों के नाम समय-समय पर उजागर होते रहे हैं एवं कार्यवाही भी हुई है लेकिन बावजूद इसके सरकारी अस्पताल में दलाली रुकने का नाम नही ले रही है.
