कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव में होली के दिन हुआ था विवाद

प्रमुख पति की तहरीर पर हियुवा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर भी मुकदमा

महराजगंज जिले के सोनरा निवासी ब्लाक प्रमुख सोनी गुप्ता के पति, ससुर और उनके गुर्गों समेत 16 लोगो के विरुद्ध सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है.

राजनैतिक रसूखदार प्रमुख पति पर हियुवा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय यादव ने आरोप लगाया है कि होली के दिन वह क्षेत्र पंचायत सदस्य के दरवाजे पर बैठ कर पानी पी रहे थे की तभी प्रमुख पति, ससुर व० उनके गुर्गों ने उनपर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें : महराजगंज : श्मशान की जमीन पर पानी की टँकी बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

इस मामले में पुलिस ने पूर्व उपाध्यक्ष संजय यादव की तहरीर पर सदर प्रमुख के पति विवेक गुप्ता ससुर रामप्रीत गुप्ता के अलावा आनंद गुप्ता,राजकुमार शर्मा, सीताराम शर्मा, विष्णु प्रकाश उर्फ झूलुर, आदर्श शर्मा, विकास शर्मा और सतीश जायसवाल के अलावा छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट और बलवा की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : #बड़ी ख़बर : कलयुगी माँ ने दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या कर उतारा मौत के घाट- महिला ने भी आत्महत्या का किया प्रयास.

वहीं दूसरी ओर सदर ब्लाक प्रमुख के पति विवेक गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है,कि वह समर्थकों के साथ गांव में होली पर लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठे संजय यादव ने तंज कसते हुए अभद्रता की,साथ ही लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर धमकाया उन्हें धमकाया भी गया

0Shares
error: Content is protected !!