piprach news

गोरखपुर : पिपराइच क्षेत्र के ग्राम बेला में सिशोदिया महाविद्यालय स्वामी विवेकानंद शक्ति करण योजना के अंतर्गत स्नातक तृतीय वर्ष के समस्त छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल इण्डिया से जोड़कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम में स्मार्टफोनका वितरण महाविद्यालय के संस्थापक अशोक सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रबंधक श्रीमती बिंदु सिंह के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिंदु सिंह ने कहा कि आजकल शिक्षा में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बहुत जरुरी है क्योंकि छात्रों के पाठ्यक्रम के अतिरिक्त ऑनलाइन क्लास के जरिये अतिरिक्त बहुत कुछ पढ़ा एवं समझा जा सकता है।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्राचार्य डा गौतम कुमार भारती एवं प्रवक्ता संदीप कुमार सत्येंद्र कुमार सदानंद, रामप्रवेश गजेंद्र पासवान,अमृता सिंह, छात्र प्रीति सिंह, संजीव सिंह, तृप्ति दुबे, मनीष सिंह, बबली सिंह, अंकित मुकेश छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!