gorakhpur bus accident news

Gorakhpur News : गोरखपुर में स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गयी। जिसमे दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके साथ ही दर्जन भर बच्चे घायल हो गए है। मौके पर उपस्थित लोग व पुलिस की सहायता से घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा कराया गया जहाँ उनका इलाज जारी है।

आपको बता दें सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढोबरा बाजार के पास प्राइवेट विद्यालय यूएस सेंट्रल एकेडमी की बस एक डम्फर को ओवरटेक करने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गयी। जिसमे दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें – दर्दनाक: पत्नी की हत्या कर खून से लथपथ शरीर से घण्टों लिपटा रहा हत्यारा पति

वहीं इस हादसे में दर्जन भर बच्चे घायल बताये जा रहे है। सूचना पर पहुचे परिजन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में घायल बच्चो का इलाज जिला अस्पताल में रहा है। हादसे की सूचना पाकर मौके पहुंचे पुलिस अधीक्षक साउथ और CO खजनी द्वारा व्यवस्थाओं को संभालते हुए माहौल को काबू कर शांति व्यवस्था बनाया गया है।

error: Content is protected !!