महराजगंज: जनपद महराजगंज के लिए गर्व की बात है कि 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार पटेल को पदोन्नति के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में वह लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त (न्यायिक)-चतुर्थ के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

डॉ. राकेश इससे पहले मेरठ में प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम रहे तथा फर्रुखाबाद, जौनपुर में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने सीतापुर और इटावा में सिटी मजिस्ट्रेट, देवरिया में एडीएम, अलीगढ़ में एडीएम न्यायिक व एडीएम सिटी, प्रतापगढ़ में मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), बदायूं और कासगंज में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के पदों पर भी कार्य किया। जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक वह कासगंज में एडीएम के रूप में तैनात रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका सफर प्रेरणादायक रहा है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा से चयनित होने के बाद उन्होंने जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए व एमए, जेएनयू से एमफिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

किसान पिता चोकट दास और गृहिणी माता गमला देवी के सबसे छोटे पुत्र डॉ. राकेश कुमार पटेल की यह उपलब्धि पूरे महराजगंज जनपद के लिए गौरव का विषय बनी हुई है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!