आजादी का अमृत महोत्सव

महराजगंज: आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है। इसी क्रम में आज 2 वीं वाहिनी में तैनात एसएसबी जवानों के पूरे परिवार के हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ दिखा। साथ ही भारत माता की जय व जयहिंद जैसे नारों से पूरा एसएसबी कैंपस गूंज गया।

 

बच्चों समेत सभी महिलाओं द्वारा जयहिंद का नारा लगाया जा रहा था, जिससे पूरा एसएसबी कैंपस गूंज गया। एसएसबी जवान की पत्नी ने बताया कि “जब हमारे पति, भाई, पिता भारत की रक्षा करने के लिए सिमा पर तैनात रहते हैं तो एक चिंता सी बनी रहती व घर की सारी जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ता है। जब कभी फ़ोन में नेटवर्क न होने से फ़ोन नही लगता है तो मन घबड़ा उठता है।”

0Shares
error: Content is protected !!