महराजगंज न्यूज

महराजगंज: जिले में एक बीमार दारोगा के छुट्टी मांगने पर सीओ (सर्किल ऑफिसर) की ओर से अनिवार्य सेवा‍निवृति की संस्‍तुति कर दिए जाने का मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में जानकारी के बाद एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह को जांच का आदेश दिया है।

मामला महराजगंज के निचलौल क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां एक दारोगा ने बीमारी का हवाला देते हुए अवकाश मांगा तो सीओ ने अवकाश के साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति कर दी।

निचलौल सर्किल में तैनात करीब 58 साल के एक सब इंस्पेक्टर ने बीमारी का हवाला देकर 23 जुलाई को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर अवकाश मांगा था। चिकित्सक ने उन्‍हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। दारोगा नरे चिकित्‍सक की सलाह का हवाला देते हुए खुद को कार्य करने में असमर्थ बताया था।

बताया जा रहा है कि सीओ सुनील दत्त दुबे ने दारोगा के प्रार्थना पत्र पर अवकाश के साथ ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति की भी संस्तुति कर दी। यह पत्र वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी को जांच का आदेश दे दिया है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!