महराजगंज: सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवम् पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने कटहरा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। मंदिर में विशेष पूजन अनुष्ठान तकरीबन दो घंटे तक चला। विधायक ने लोक समृद्धि, लोक कल्याण, लोक के निरोग और विश्व शांति की कामना की।

विधायक ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति के मूल में विश्व बन्धुत्व व लोकमंगल निहित है। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया का लोक कल्याणकारी दर्शन सकल विश्व को भारतीय परम्परा की देन है। इसी लोकमंगल की कामना से आज महारूद्राभिषेक से जन-जन के सुखी व निरोगी जीवन की प्रार्थना परम पिता परमात्मा से की गई। विधायक एवम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पावन श्रावणी पर्व पर भगवान शिव का महाभिषेक किया और सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।

रुद्राभिषेक में विधायक व उनकी पत्नी ने 11 लीटर दूध, 5 लीटर गंगा जल, दही, घी, शर्करा, मधु से भगवान शंकर के मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया।इस अवसर पर पुरोहित घनश्याम मणि ने रुद्राभिषेक कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला मंत्री गौतम तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरविंद मौर्य,दिलीप शर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, रणधीर सिंह, रवि गोयनका, राजीव शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, राम बेलास पटेल, संजीव शुक्ला, रमेश चंद पटेल,मनोज पटेल, सूर्यनाथ शर्मा, प्रधान कमलेश सिंह, प्रधान शैलेंद्र मधेशिया, रमेश सिंह अभय चौबे, नरेंद्र पटेल, अधिवक्ता बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, देवेंद्र पांडेय, राकेश पांडेय सच्चिदानंद घन त्रिपाठी एडवोकेट किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, पावन सिंघानिया, सभासद श्याम नारायण यादव, के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवम शुभचिंतक मौजूद रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!