महराजगंज ( Uptv ) : भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में मिलने से गांव में कोहराम मच गया, आरोप यह भी है कि घटना की रात मृतका के साथ मारपीट भी हुई थी। शव को पीएम के लिए भेज, जाँच में जुटी पुलिस.

मृतका प्रीति की माँ को ढांढस बांधते ग्रामसभा की महिलाएँ

जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी राजभान की पत्नी प्रीति 28 वर्ष का कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्रीति के पिता रामप्यारे ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. मृतका प्रीति के पिता रामप्यारे ने थाने में दिये तहरीर में बताया कि विगत 5 वर्ष पूरे मेरी बड़ी बेटी प्रीति की शादी बरगदही निवासी राजभान से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फ्रिज, कूलर न लाने की शिकायत हमेशा करते हुए आए – दिन बात-बात पर प्रीति को प्रताड़ित करते रहते थे, तथा आए दिन प्रीति के साथ मारपीट की घटना कारित होती थी.

घटना 06 मई की रात की है, जहा कपड़े की खरीदारी को लेकर पति एवं ससुरालियों से मृतका की नोक झोंक हुई थी जिसको लेकर घर में तनाव का माहौल बना था। वही आगामी सोमवार 08 जून को मृतका की छोटी बेटी का मुंडन कार्यक्रम भी था। सभी लोग उसकी तैयारी में जुटे थे।

घटना के दिन 6 मई की रात को सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। मृतका की छोटी बहन रूपा ने आरोप लगाते हुए बताया कि साड़ी की बात को लेकर मृतका के पति, ननद व जेठान से नोक – झोंक हुई इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी ( मृतका ) की पिटाई कर दी. रूपा ने अपनी दीदी और अपने जीजा के समक्ष बीच – बराव कराया और फिर अपनी दिदी ( मृतका ) के शरीर पर मलहम लगाकर बच्चियो को लेकर छत पर सोने चली गई. 

आरोप है कि रूपा जब थोड़ी देर बाद रात के करीब 1:00 बजे छोटी बच्ची को माँ के पास छोड़ने आई तो प्रीति अपने कमरे में बेड पर अचेत अवस्था मे पड़ी थी. रूपा अपनी दिदी को देखते ही घटना की जानकारी अपने परिवार को देने का प्रयास करने लगी.

घटना की जानकारी देने के दौरान मृतका के बहन के साथ भी हुई थी अभद्रता

आरोप है कि रूपा अपनी दिदी को बिस्तर पर अचेत अवस्था मे देख मृतका के फ़ोन से अपने घर जानकारी देने का प्रयास कर रही थी तो इस दौरान कमरे में खड़े ससुरालियों के द्वारा रूपा के साथ भी अभद्रता करते हुए फ़ोन छीन लिया गया.

मृतका की बहन ने जब ससुरालियों से अपनी दिदी की अवस्था पर सवाल किया तो ससुरालियों ने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले प्रीति फंदे से लटकी हुई थी और इसे नीचे उताकर बिस्तर पर लिटाया गया है.

एम्बुलेंस बुलाने में भी ससुरालियों ने दिखाई लापरवाही !

आरोप है कि जब रूपा ने अपनी दिदी प्रीति का तत्काल इलाज़ कराने की बात करते हुए एंबुलेंस बुलाने की बात कही तो इस दौरान भी मृतका के ससुराल पक्ष के लोग नोक – झोंक करते हुए गांव के ही एक वाहन की सहायता से मृतका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका की बहन रूपा व मॉ ने मृतका के पति पर अपनी ही भाभी से बताया अवैध संबंध

मृतका प्रीति की छोटी बहन रूपा व माँ ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे दीदी के पति राजभान का उसकी भाभी से नाजायज संबंध है जिसको लेकर मेरे जीजा और दीदी में अक्सर नोक – झोंक होती रहती थी और मेरी दीदी के द्वारा रोकने पर उसे प्रताड़ना दिया जाता था. 

वही भिटौली थानाप्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पीएम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी.

You missed

error: Content is protected !!