महराजगंज ( Uptv ):  विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के सिटी सेंटर हॉस्पिटल तथा सुमन चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में सुमन चैरिटेबल ब्लड बैंक परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिटी सेंटर हॉस्पिटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योत्सना ओझा सहित हॉस्पिटल परिवार के 16 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

सिटी सेंटर परिवार के युवा एवं संवेदनशील सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक किए गए इस रक्तदान ने यह सिद्ध किया कि निरंतर मरीजों की सेवा में जुटे स्वास्थ्यकर्मी समाज के प्रति अधिक संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण रखते हैं। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के इस पुनीत कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें : महराजगंज के डॉ. राकेश कुमार पटेल बनेंगे IAS, पदोन्नति के बाद मिली नई जिम्मेदारियों की चुनौती

इस अवसर पर सिटी सेंटर हॉस्पिटल के निदेशक विजय कुमार पांडेय ने सुमन चैरिटेबल ब्लड बैंक की पूरी टीम तथा अस्पताल के रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान करने वालों में सिटी सेंटर हॉस्पिटल के नर्सिंग सुपरिटेंडेंट कृष्ण यादव, अकाउंटेंट गणेश कुमार पांडेय, तमजीद अहमद, नेहा कुमारी, रफत खानम, कृष्णा तिवारी, अनीश कुमार, आदित्य चौरसिया, तरन्नुम, शिवम कुमार, अभिषेक यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सुमन चैरिटेबल ब्लड बैंक के प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, सुनील कुमार एवं डॉ. सूरज सिंह ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

You missed

error: Content is protected !!