महराजगंज के “एसके मोटर्स” बजाज दोपहिया वाहन की एजेंसी संचालको को आखिरकार शिकायतकर्ताओं ने थाने तक पहुंचाया ही दिया.

एजेंसी संचालक कुलवंत सिंह के बेटे प्रभजोत सिंह ने एक वायरल वीडियो में धमकी भरे लहजे में कहा था कि ” थाने में देख लेंगे”. लेकिन एक सप्ताह तक तालमटोल करने के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो वहां इनकी हेकड़ी निकलती नजर आई.

“थाने में करीब 6 बोतल पानी और बार -बार कर्मचारियों से पूछता रहा समय” ठगी से पीड़ित ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देख घबराता रहा प्रभजोत”

“जी सर- जी सर” कहते हुए पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते प्रभजोत सिंह व परमजीत सिंह अपनी इज्जत बचाने में लगे रहे लेकिन कई दफा फोन जाने के बाद भी थाने न आना और रात के अंधेरे में थाने पहुँचना इनके लिए मुसीबत बन गई.

थानेदार ने वायरल वीडियो पर प्रभजोत सिंह को पुलिसिया भाषा में समझाया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए ही वह यहां इस कुर्सी पर बैठे हुए हैं.

बजाज की दोपहिया वाहनों में ओवरेटिंग मामले में मीडिया की सुर्खियां बनना और जनप्रतिनिधियों की भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल ने इस मामले को जिलेभर में चर्चा में ला दिया है.

थानेदार के सामने दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी जिसमें सरदार प्रभजोत सिंह व परमजीत सिंह कोई ठोस सबूत पेश नही कर सके, जिसके कारण वह चौतरफा घिरते नजर आए.

देर रात तक चली बहस के बाद पुनः अगले दिन सभी को पूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

वहीँ इस पूरे प्रकरण पर कम्पनी के बड़े अधिकारियों और मालिकों की भी नजर है जिसके कारण इनके एजेंसी के कई पॉवर सीज कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें : “थाने में देख लेने की धमकी” देने वाले प्रभजोत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! पिता की साख और बनी बनाई एम्पायर तहसनहस

You missed

error: Content is protected !!