महराजगंज :  जनपद के एस के मोटर्स के काले कारनामों और ठगी उजागर होने के बाद पुलिस की जाँच तेज हो गई है, खातों और दस्तावेजों के मिलान में भारी अंतर पाए जाने से संचालक पर बड़ी कार्यवाही की तलवार लटक रही है.

 

महराजगंज का एस के मोटर्स बजाज कम्पनी की दोपहिया वाहनों को बेचता है. देश का बड़ा ब्रांड “बजाज” जिले में भी अपनी विशेष पहचान बनाएं हुए हैं लेकिन एक नवसीखिये लड़के की हाथों में इतनी बड़ी एम्पायर देना मालिकों के लिए जी का जंजाल बनता नजर आ रहा है.

वैसे तो यह एस०के०मोटर्स सरदार बंधु “कुलवंत सिंह और परमजीत सिंह” के नाम से संचालित होती है. इन दोनों सरदार के साथ एक लड़का भी इन दोनों मालिकों के साथ नजर आता है जिसका नाम प्रभजोत सिंह है, प्रभजोत कुलवंत सिंह का वारिस है और आगे चलकर यह मोटर्स कम्पनी इसे ही संभालनी थी. लेकिन प्रभजोत सिंह पैसों की हवस का इस कदर भूखा था कि उसने अपने पिता के कई वर्षों की बनी बनाई इज्जत ,साख , नाम और विश्वास पर बट्टा लगा दिया. इसकी लापरवाही और अकड़ ने देशभर में थू थू करवा दिया है.

ये भी पढ़ें : आरटीओ, इंश्योरेंस और DP में ठगी का पर्दाफाश, सरदारों ने किया कुबूलनामा – वीडियो

कर्मचारियों को निशाना बनाकर ग्राहकों को ठगने का दबाव बनाते हुए शॉर्टकट फंडे का इस्तेमाल किया. ग्राहकों के डाउन पेमेंट में सेंधमारी की उनके इंश्योरेंस और आरटीओ के कागजातों पर धनउगाही की इतना ही नहीं इस शॉर्टकट फंडे से इसने इतना रुपया बनाया कि उसने हर मुख्य चौक चौराहे और बाजारों में छोटे डीलरों को मिटाकर अपना (एसके मोटर्स) का साम्राज्य बनाने लगा.

शुरुआती दौर में छोटे डीलरों ने विरोध किया तो उनपर फर्जी मुकदमें और उनके मार्जिन मनी डकार लेने की धमकी देकर कईयों को मिटा दिया.

छोटे डीलर जैसे- मिठौरा बाजार, बहुआर बाजार , ठूठीबारी और कोल्हुई आदि. इसके बाद भी अभी कुछ और डीलर जैसे घुघुली, परतावल में बचे हुए हैं जिनकी मियाद अब कुछ महीने या यूँ कहें कुछ दिन ही बचे हुए हैं.

हमारी खबर का असर मुंबई और पुणे में बैठे बजाज कम्पनी के अधिकारियों और मालिकों की फोन आने से दिख रही है, ग्राहकों के साथ हुए ठगी के सारे साक्ष्य उनके बताए गए मेल पर भेजें गए हैं और यह आश्वस्त किया गया है कि देश में बजाज ऑटो का नाम खराब करने वाले डीलरों पर उनकी कड़ी नजर है और वह जल्द ही इसपर कठोर कदम उठाएंगे.

ठगी के भंडाफोड़ होने के बाद इसके व्यापार पर भी काफी असर पड़ा है, दर्शकों ने हमसे कई और साक्ष्य साझा किया है. लोग अब बजाज बाइक खरीदने के लिए अन्य एजेंसियों की तरफ रुख कर रहे हैं.

वहीं थानों में अब शिकायतों का दौर लगातार जारी है एक शिकायत पड़ने के बाद ही करीब पच्चीस और ग्राहकों ने अपना डाटा साझा किया है.

कांग्रेसी नेता गोविंद मिश्रा ने इसे एक मुहिम की तहत इसकी सभी एजेंसियों पर हुई ठगी के ग्राहकों से मिल रहे हैं और उनके दस्तावेज इकट्ठे करके बड़ी कानूनी कार्यवाही कराने की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं.

निष्कर्ष: ठगी के मामले में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा, एजेंसी भी जल्द ही छीनी जाएगी और आरोप सिद्ध होते ही महराजगंज के यह महाठग सलाखों के पीछे नजर आएंगे.

You missed

error: Content is protected !!