महराजगंज में “बजाज” की दोपहिया वाहनों में ठगी करने वाले एस के मोटर्स के ठगी का भंडाफोड़ हो चुका है, बड़ी संख्या में ठगी के शिकार हुए ग्राहक कई थानों पर शिकायत लेकर पहुँच रहे हैं.
सदर थाने में करीब तीन दर्जन, चौक , घुघुली और अन्य थानों में अनगिनत शिकायतकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है.
वहीँ सरदार बन्धु परमजीत सिंह, प्रभजोत सिंह और कुलवंत सिंह अपनी एजेंसी छोड़कर फरार है. यह सभी लाइव सीसीटीवी कैमरे से अपनी एजेंसी पर नजर रख रहे हैं और अपने कर्मचारियों को आदेश निर्देश दे रहे हैं.
करीब 30 वर्षों की बनी बनाई एम्पायर को बर्बाद करने वाले छोटे सरदार अब मुँह पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलते हैं और शाम होते ही नेपाल जाकर वहाँ अपना फ्रस्ट्रेशन दूर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : “थाने में देख लेने की धमकी” देने वाले प्रभजोत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! पिता की साख और बनी बनाई एम्पायर तहसनहस
नेपाल में फ्रस्ट्रेशन दूर करने के कई नुस्खे है जिसे हर आदमी जानता और समझता है इसीलिए सभ्य समाज अपने बच्चों को नेपाल जाने की अनुमति नही देता. लेकिन छोटे सरदार का दर्द ही ऐसा है “जिसे न सहा जाए न कहा जाए”. इसलिए लोगों की नजर और सवालों से दूर रहकर दिमागी प्रेशर हल्का करने के लिए उन्हें नेपाल जाना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें : आरटीओ, इंश्योरेंस और DP में ठगी का पर्दाफाश, सरदारों ने किया कुबूलनामा – वीडियो
कई करोड़ो का बैंक से कर्ज और कम्पनी में उधारी : एक बैंक-कर्मी ने बताया कि बैंक में घबराहट का माहौल है, इधर सरदार फरार और दूसरी ओर इतना भारी भरकम बैंक का कर्ज. यह कुछ दिन और फरार रहा तो बैंक और कम्पनी दोनों ही कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस की शरण लेंगे.
कांग्रेसी नेता गोविंद मिश्रा ने भी बड़ी मजबूती से इस मोर्चे को संभालकर लगातार पीड़ितों के साथ कर रहे है उन्होंने एक वीडियो सांझा करते हुए बताया कि हमने 8 वालंटियर्स बनाए है जो ठगी के शिकार हुए ग्राहकों से मिलेंगे और एक मजबूत पैनल बनाकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सरदारों के विरुद्ध कार्यवाई के लिए ज्ञापन सौपेंगे.
