उत्तर प्रदेश में हृदय घात (हार्ट अटैक) के मरीजों के लिए योगी सरकार ने राहत की बड़ी घोषणा की है। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) पर अब टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

​बाजार में इस एक इंजेक्शन की कीमत लगभग ₹50,000 है, जो एक आम आदमी की पहुंच से बाहर थी। विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के बाद शुरुआती ‘गोल्डन पीरियड’ (पहला एक घंटा) में यह इंजेक्शन रक्त के थक्कों (clots) को घोलने में रामबाण साबित होता है।

​स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में इसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अब तक प्रदेश भर में हजारों मरीजों को यह सुविधा दी जा चुकी है, जिससे मृत्यु दर में भारी कमी आने की उम्मीद है।

वही महराजगंज जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर उमेश कुमार मौर्य को नोडल बनाया गया है जिनके नेतृत्व में अब तक करीब आधा दर्जन मरीजो को यह इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा चुका है. डॉक्टर उमेश कुमार मौर्य ने बताया कि टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन को यूपी सरकार ने मरीजो के लिए निशुल्क मुहैया कराने का फैसला देकर स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन महंगा होने के कारण गरीब व गांव गिराव के मरीजो के पहुँच से काफ़ी दूर था.

डॉक्टर ने बताया कि अगर किसी के भी दिल मे अचानक तेज दर्द होता है व ज्यादा पसीना आता है तो तत्काल बेहतर डॉक्टर से सलाह लेकर ही अपना इलाज कराए.

वही ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में इसकी उपलब्धता से मरीजों को बड़े शहरों की ओर दौड़ने की जरूरत नहीं होगी और समय पर इलाज मिल सकेगा

You missed

error: Content is protected !!