Uptv Samachar

महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समस्त जनपद वासियों को महाष्टमी – रामनवमी के पावन पर्व शुभकामनाएं देते हुए जनपद में चल रही अफवाहों पर विराम लगाया है।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि जनपद में LPG गैस व डीजल – पेट्रोल की मात्रा में किसी भी प्रकार की किल्लत नही है, कृपया अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपनी आवश्यकतानुसार ही डीजल – पेट्रोल व गैस ले।

लगातार जनपद भर में चल रही अफवाहों पर ध्यान न देते हुए किसी भी पेट्रोल पंप पर अनावश्यक भीड़ न लगाए यदि मौजूदा पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त हो गया है तो पास के ही दूसरे पेट्रोल पंप से अपने गाड़ियों में डीज़ल – पैट्रोल डलवाए.

वही जिलाधिकारी ने आगे बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और न ही अफवाहों को आगे बढ़ाएं, जनपद में दैनिक के अनुसार गैस व डीज़ल – पेट्रोल का भंडारण है और लगातार विभागों के साथ बैठक करके नजर बनाया जा रहा है।

आप सभी जनपद वासी कृपया अधिक मात्रा में गैस व डीज़ल – पेट्रोल को स्टॉक के रूप में जमा न करें सभी चीजों की उपलब्धता दैनिक के रूप में है कृपया अपने आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें।

शहरी क्षेत्रों में LPG गैस दैनिक के अनुसार 25 दिवस के साथ बुकिंग कर LPG गैस उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में 45 दिवस पर बुकिंग के साथ गैस पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!