महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में एक मीट्रिक टन से अधिक खाद खरीदने वालों को चिह्नित कर उनके भूमि रकबे की जांच की जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे वास्तविक किसान हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि खाद आपूर्ति को पारदर्शी एवं किसानों के अनुकूल बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आरोग्य हॉस्पिटल के पापो पर चौतरफा चोट,पहले सीएमएस ने लिखा पत्र,अब डीएम ने लिया सज्ञान,नेशनल मीडिया की सुर्खियां बना मरीज अपहरण कांड

डीएम ने आदेश दिया कि खाद का उठान, भंडारण और वितरण की पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए। प्रत्येक बिक्री केंद्र पर सही स्टॉक प्रदर्शन, किसानों की सूची और बिक्री रजिस्टर अद्यतन रखा जाए तथा पर्ची के माध्यम से ही किसानों को खाद वितरित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और संबंधित एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares
error: Content is protected !!