डीएम ने कहा मरीजो के जान से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दास्त नही होगा, दोषी मिले तो दर्ज होगा मुकदमा
महराजगंज: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर से नाक पर आक्सीजन पाइप लगे मरीज को बाइक पर बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है.
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर से मरीज को बाइक पर आरोग्य हॉस्पिटल ले जाने के मामले में आरोपियों पर चौतरफा वार हुआ है. पहले तो सीएमएस ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा फिर जिलाधिकारी ने खुद मामले को सज्ञान में लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए, और अब नेशनल मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोग्य हॉस्पिटल के कर्मो का लेखा जोखा पता करने के लिए विभाग के तीन बड़े अधिकारियों की टीम गठित कर दी है.
टीम उन सभी बिंदुओं की जांच करेगी जो इस अस्पताल पर आरोप लगे हैं, जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी ने दो टूक में स्वास्थ्य महकमे को चेता दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी.

जिलाधिकारी ने Uptv की ख़बर का लिया संज्ञान, दोषियों पर होगी कार्यवाई
डॉक्टर के नाम पर लाइसेंस दिया गया है तो डॉक्टर की तैनाती भी रहनी चाहिए ये नही की डॉक्टर किसी और शहर में नौकरी करते हो और अपनी डिग्री लगाकर गलत कार्यो को बढ़ावा दे.
ये भी पढ़ें: नाक पर आक्सीजन पाइप…बाइक पर मरीज! UPTV के खबर का बड़ा असर, आरोग्य हॉस्पिटल की होगी उच्च स्तरीय जांच
