14 days payment done farmers should supply sugarcane GM Pipraich Sugar Mill

गोरखपुर : चीनी मिल पिपराइच के वादे के अनुसार 14 दिन के भीतर बृहस्पतिवार को तीन जिलों के 5621 गन्ना किसानों को मकर संक्रांति के मद्देनज़र 11 करोड 20 लाख 21 हजार का भुगतान कर दिया गया। इसकी जानकारी पिपराइच चीनी मिल प्रबंधक अरविंद कुमार ने दिया और कहा कि हम किसान भाइयों से किए गए अपने वादों को पूरा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : भारत रत्न की मांग करने वाले विनोद का पहला इंटरव्यू, विनोद का एक और सपना कौन करेगा साकार!

चीनी मिल के प्रबंधक अरविंद कुमार ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि किसान भाई साफ गन्ना हाड़ा के अनुसार समय से लेकर आएं। गन्ने का उचित मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में क्षेत्र के करीब 5621 गन्ना किसानों को जो भुगतान किया गया है वह 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच गन्ना किसानों के द्वारा गन्ना आपूर्ति के लिए किया गया। साथ में तीन जिलों के 12 समितियों को कमीशन के तौर पर 18 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!