महराजगंज : कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया नाला पुल के समीप एक रेडीमेड कपड़े की दुकान से काम कर अपने घर लौट रही एक किशोरी पर सनकी युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.

हमले के दौरान किशोरी के सर पर गंभीर छोटे आई है साथ ही उक्त सनकी युवक सतीश ने हथियार से लड़की के दोनों हाथों की हथेलियां को भी बुरी तरह कूच दिया. वही चौराहे पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवक के चंगुल से खून से लथपथ किशोरी को बचाया.

गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल किशोरी की हालत देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

वही किशोरी के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सतीश नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है. 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!