LPG Price News 2024 : नए साल 2024 का आगाज एलपीजी के दाम में कटौती से हुआ। आज नए साल की पहली तारीख से एलपीजी सिलेंडर के दाम में कुछ कमी की गई है। ध्यान दें घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। लेकिन राजस्थान के लोगों को राजस्थान सरकार ने नए साल साल के दिन पहला तोहफा दिया है जिसके तहत उन्हें आज से उज्जवला गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा।
आपको बता दें पिछले वर्ष राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी तो उज्जवला गैस सिलेंडर 500 रुपए में लोगों को मिलता था। हाल में राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतकर वहां पर भाजपा का सरकार बनने के बाद उज्जवला गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की कमी की गई है।
राजस्थान के टोंक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए घोषणा के अनुसार आज से पूरे प्रदेश में उज्जवला गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की कमी की जाती है। आज से राजस्थान में प्रत्येक उज्जवला गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा।
अन्य राज्यों के लिए
आज से देश में पेट्रोलियम कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में टॉफी के कीमत की बराबर की कटौती की है। आज से दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए में , कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 918 रुपए और उत्तर प्रदेश में 937.50 रुपए में मिलेगा।
