2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को नई दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से महराजगंज के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मौजूदा सियासी हालात और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बात हुई। अखिलेश यादव ने महराजगंज जिले की सभी पांच सीटों – सिसवा, सदर, पनियरा, फरेंदा और नौतनवा पर जीत के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक, टिबड़ेवाल ने अखिलेश यादव को जिले की हाल की घटनाओं की जानकारी दी। इसमें सिसवा में खाद लेने के दौरान किसान की मौत, सुकरहर में करंट से पिता-पुत्र की मौत, सिसवा के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत के मामले में जांच का मुद्दा, पचमा में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत और सिसवा में पोखरे में डूबने से तीन बच्चों की मौत की घटनाएं शामिल थीं।

सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार बनने पर राहुल सिंह की मौत की जांच CBI से कराई जाएगी और पीड़ित परिवारों को न्याय और मदद दी जाएगी।

पार्टी की तरफ से बताया गया है कि 16 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल महराजगंज के दौरे पर रहेंगे और इसके बाद अखिलेश यादव खुद जिले का दौरा कर सकते हैं।

टिबड़ेवाल ने कहा कि जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पांचों सीटों पर सपा को मजबूत किया जाएगा।

2Shares

You missed

error: Content is protected !!