Bollywood actor Brijesh Tripathi

मुम्बई :Bollywood के सुपरस्टार सलमान खान और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने अभिनय का बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके फिल्म अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

फिल्म अभिनेता बृजेश त्रिपाठी की निधन का यह खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

बॉलीवुड और भोजपुरी सहित कई भाषाओं के फिल्मों में फ़िल्म अभिनेता बृजेश त्रिपाठी काम ने काम किया था।

बृजेश त्रिपाठी पहले डेंगू से पीड़ित थे और जैसे ही वह डेंगू से पूरी तरह से स्वस्थ हुए तब वह अपने घर मुम्बई मुंबई पहुंचे।

लेकिन रात को अचानक हार्ट अटैक आने से उन्हें अस्पताल ले जाएगा लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें  : एनिमल मूवी में ‘ वायलेंस एक इमोशन है ‘ – बॉबी देओल

फिल्म अभिनेता बृजेश त्रिपाठी लगभग 72 साल के थे और पिछले 46 सालों से बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रहे थे।

बृजेश त्रिपाठी ने बॉलीवुड के कई सितारों जैसे अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान , सलमान खान, रजनीकांत सहित तमाम बड़े सितारों के साथ काम कर चुके थे।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार जैसे मनोज तिवारी, रवि किशन , दिनेश लाल यादव , पवन सिंह व खेसारी लाल यादव सहित तमाम लोगों के साथ उन्होंने काम किया था ।

फिल्म अभिनेता बृजेश त्रिपाठी के निधन पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में किया था ।

ये भी पढ़ें  :जाने कहाँ Animal Movie ने जवान और पठान को छोड़ा पीछे

भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम बड़े सुपरस्टारों के साथ ही फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला बृजेश त्रिपाठी के असामयिक निधन से काफी दुःखी हैं , उन्होंने उनके निधन पर कहा कि इस तरह से उनका अचानक चले जाना भोजपुरी फिल्म से एक युग का अंत होने जैसा है।

0Shares
error: Content is protected !!