महराजगंज : जनपद के सदर विकासखंड के बड़हरा रानी निवासी मो0 सलीम ने ड्रीम 11 में बीती रात भारत – बांग्लादेश के मैच में 2 करोड़ जीतकर कमाल कर दिया है.

मो0 सलीम ने बातचीत के दौरान बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से नगर में स्थित डायमंड हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पद पर काम करता है जहां से उसे 10 हजार के करीब सैलरी मिलती है.

सलीम पिछले तीन वर्षों से प्रतिदिन 3 से 4 टीमों का चयन कर अपना भाग्य आजमाया करता था. बीती रात 2 करोड़ जीतकर सलीम ने अपने बीते उतार – चढ़ाव भरे संघर्षों पर विराम लगा दिया है.

ये भी पढ़ें : #Maharajganj : कम बजट में बड़ा कमाल : महराजगंज के होप क्लासेस के बच्चों ने बनाया AI रोबॉट

डायमंड अस्पताल संचालक मो0 आसिफ़ खान ने बताया कि सलीम पिछले तीन वर्षों से अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्य करता है इसके अलावा वो प्रतिदिन ड्रीम 11 में अपना भाग्य आजमाया करता था.

बीती रात सलीम का फ़ोन चलाने के दौरान ड्रीम 11 एप्प खोलकर देखा गया तभी अचानक से नजर पड़ी की सलीम के द्वारा लगाई गई 4 टीमो में से दो टीम बाहर हो चुकी है और तीसरे टीम को 49 रुपये वापस मिले है इसके साथ ही चौथी टीम नंबर #1 पर आकर 2 करोड़ रुपये जीत गयी है.

अस्पताल संचालक तथा सलीम को पहले यकीन नही हुआ तब पुनः फ़ोन को रिफ्रेश करके ड्रीम 11 एप्प खोलकर स्टेटस देखने पर 2 करोड़ जितने की बात सत्य हुई.

मध्यम – वर्गीय परिवार के मो0 सलीम के द्वारा 2 करोड़ जितने की चर्चा चारो ओर हो रही है. वही सलीम के दोस्तो व रिस्तेदारों के द्वारा फ़ोन कर बधाई देने का तांता लगा हुआ है. 

सदर विकासखंड के ग्रामसभा बड़हरा रानी में मो0 सलीम के द्वारा ड्रीम 11 एप्प से 2 करोड़ जितने पर गांव भर के लोग सलिम के घर पहुँच रहे है साथ ही सलीम से मिलकर खूब बधाई दे रहे है. 

फिलहाल #UptvSamachar किसी भी ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा नही देता, सभी ऑनलाइन गेम वित्तीय जोखिम से भरे है आप अपनी जोखिम पर खेलें.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!