Animal Movie

बॉलीवुड : एनिमल मूवी (Animal Movie) इस समय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है खासकर युवाओं में।

हाल ही में रिलीज रणबीर कपूर की Animal Movie देश ही नही विदेशों में भी लोकप्रियता हासिल कर रही है और शाहरुख खान की फिल्म जवान और पठान को भी पीछे छोड़ती हुई नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें :जाने कहाँ Animal Movie ने जवान और पठान को छोड़ा पीछे

आपको बताते हैं रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म एनिमल 3 घंटे 21 मिनट की है, जो बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है।

बॉबी देओल ने इसमें 20 मिनट का किरदार निभाया है लेकिन उनका यह 20 मिनट का किरदार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले 13 दिन से भारत के लोगों में एनिमल के सभी दृश्य चर्चा के विषय बन गए हैं।

ये भी पढ़ें : सिसवा-सिंदुरिया मार्ग की बदलेगी सूरत शासन से 45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत,विधायक प्रेम सागर पटेल ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

इस फिल्म में काफी मार-धाड़ और खून-खराब है। बॉबी देओल ने इसमें जो अपना किरदार निभाया है वह लोग भूल नहीं पा रहे हैं और लगातार उनके किरदार की तारीफ कर रहे हैं।

आज तक एजेंडा कार्यक्रम में बॉबी देओल ने अपने किरदार को लेकर कहा कि “वायलेंस एक इमोशन है और एनिमल के सभी कैरक्टर्स के अंदर का जानवर जागा हुआ है।”

बॉलीवुड की ताजा तरीन खबरों को पढ़ने के लिए रेगुलर विजिट करें-
www.uptvsamachar.com

0Shares
error: Content is protected !!