महराजगंज : जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशानुसार “यातायात जागरूकता अभियान” चलाया गया ऐसे में सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने दुर्घटना से बचाव हेतु “नो हेलमेट नो बाइक राइडिंग” का पहल चलाया इस दौरान भिटौली चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी बिना हेलमेट शहर मे वाहन चलाते पकड़े गए.

सदर सीओ अजय सिंह चौहान ने “नो हेलमेट नो बाइक राइडिंग” के तहत कड़ाई बरतते हुए भिटौली चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी का बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1000 रुपये का चालान किया गया.

नगर तिराहे पर वाहन चेकिंग करते यातायात सीओ सुनील दत्त दुबे

साथ ही भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने तथा पुनः गलती करने पर अधिक जुर्माने के साथ दंडित करने की कड़ी चेतावनी दी गई.

वही सदर सीओ ने “सर सलामत सब सलामत” की बात कही व बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालो से हेलमेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की.

0Shares
error: Content is protected !!