सौरभ पाण्डेय

महराजगंज : जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय ने बताया है कि जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है. कार्यदायी संस्था जेएमसी प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा परियोजना के क्रियान्वयन में स्थानीय युवक/युवतियों को विभिन्न पदों पर वरीयता दी जा रही है.

ये भी पढ़ें : महराजगंज : जनता जनार्दन के साथ ही सीएम का आशीर्वाद लेने पहुँचे बीजेपी के प्रबल दावेदार काशीनाथ सिंह

वर्तमान में एजेंसी को विभिन्न कार्यों हेतु प्लम्बर व इलेक्ट्रिशियन की आवश्यकता है. उक्त के संदर्भ में इच्छुक युवक/युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज दिनांक: 20 दिसंबर 2022 तक जिला सेवायोजन कार्यालय में जमा कर सकते हैं. उक्त दोनों पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी.

0Shares
error: Content is protected !!